Batwara 1947 First Review: रिलीज से पहले ही छाई सनी देओल की फिल्म, रमेश तौरानी ने बताया कैसी है मूवी

# Batwara 1947 First Review: रिलीज से पहले ही छाई सनी देओल की फिल्म, रमेश तौरानी ने बताया कैसी है मूवी

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज से पहले ही चर्चा में है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से एक दिन पहले फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद निर्माता रमेश तौरानी ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।

 

रमेश तौरानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म की कहानी को बेहद संवेदनशील और दिल को छू लेने वाला बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म मुश्किल दौर में भी इंसानियत, दया और मजबूत हौसले की अहमियत को सामने रखती है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने की अपील भी की।

 

तौरानी के मुताबिक, सनी देओल ने फिल्म में शानदार और असरदार अभिनय किया है। लंबे समय बाद प्रीति जिंटा को बड़े पर्दे पर देखना भी उन्हें खासा पसंद आया। उन्होंने शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल के अभिनय की भी सराहना की।

 

फिल्म में अभिमन्यु सिंह ने नकारात्मक किरदार निभाया है। रमेश तौरानी ने उनके अभिनय को दमदार बताते हुए कहा कि उनका किरदार दर्शकों को प्रभावित करने के साथ-साथ झकझोरने वाला भी है।

 

# राजकुमार संतोषी की भी जमकर तारीफ

 

रमेश तौरानी ने निर्देशक राजकुमार संतोषी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि संतोषी ने एक ऐसी कहानी को पर्दे पर उतारा है, जिसमें इंसानियत और भावनाओं को प्रमुखता दी गई है।

 

कुल मिलाकर शुरुआती रिव्यू फिल्म के पक्ष में नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि दर्शकों के बीच सनी देओल की बंटवारा 1947 को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कितना असर छोड़ पाती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement