गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या से पहले ग्राम सभा बिंदु खेड़ा में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू ने प्रतिभाग किया।

रुद्रपुर – गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या से पहले ग्राम सभा बिंदु खेड़ा में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू ने प्रतिभाग किया। मिश्रा के वहां पहुंचने पर श्री गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने पूरी दुनिया में शांति का संदेश दिया और सर्व समाज को एकजुट रहने का आवाहन किया। गुरु नानक देव जी महाराज ने अपने उपदेश में कहा कि इस पूरे संसार के सभी लोग एक हैं जिन्हें सदैव मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को श्री गुरु नानक देव जी महाराज की आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए और एक जुटता का परिचय देना चाहिए ताकि सभी लोग मिलजुल कर आपसी भाईचारे और प्रेम का उदाहरण बन सके। इस दौरान ग्राम प्रधान कांवल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरबाज सिंह व सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement