बड़ी खबर:- डीएम ने आवश्यक सेवाओं को बाधित करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए 

डीएम ने आवश्यक सेवाओं को बाधित करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए

 

वाहन चालकों के हड़ताल के मद्देनजर डीएम ने अधिकारियों की बैठक ली

 

 

रुद्रपुर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में वाहन चालकों द्वारा किया जा रहे देश व्यापी हड़ताल के दृष्टिगत बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक सेवाओं की चैन बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हड़ताल करने वाले वाहन चालकों को समझायें कि अभी विधेयक लागू नहीं हुआ है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे और विशेष ध्यान रखें कि किसी भी दशा में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित वाहन को रोकने का प्रयास भी किया गया तो सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गन्ना को आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत माना गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ, मेडिकल ऑक्सीजन, डीजल, पेट्रोल, गैस, दूध, आदि आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित वाहनों को न रोक जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, कौस्तुभ मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, एआरटीओ विपिन कुमार सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं वर्चुअल के माध्यम से जनपद के समस्त एसडीएम व सीओ जुड़े थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement