बड़ी खबर : कोतवाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है जिसके बाद घर में अफरातफरी मच गई आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे काशीपुर के एचडी भट्ट राजकीय अस्पताल में ले जाया गया जहां से हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जहा उनका इलाज चल रहा है
आप को बता दें इस महिला ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डीजीपी को पत्र सौंपा था और विडियो भी दिखाई थी जिसके बाद जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया था फिर अचानक इस महिला ने कल अपने बयान बदलते हुए आरोप को वापस ले लिया था और आज उक्त महिला ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement