पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता, लाखों की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पुलिस व एसओजी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 2 लाख 40 हजार रुपये की अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त रुप से बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस को सूचना मिली कि लमगड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बा शहरफाटक के पास अवैध शराब का कार्य किया जा रहा है। जिसप पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गत दिवस कस्बा शहर फाटक में अंग्रेजी शराब भट्टी के पास की दुकान से 40 पेटियों में 480 बोतल 8पीएम मार्का शराब बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त भूपाल सिंह मेवाड़ी उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मोरनौला चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह सामन्त, कांस्टेबल मनोज क्वीरा, कांस्टेबल दीपक खनका एसओजी, कांस्टेबल राजेश भट्ट एसओजी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी एसओजी आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement