बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग ,पुलिस ने इस तरह लिया कब्जे में,पढ़िए पूरी खबर

फायरिंग कर भाग रहे व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा

रुद्रपुर काशीपुर /बीते दिवस शुक्रवार को विपिन कुमार उर्फ विकी पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला काजी कटोरा ताल काशीपुर अपने भाई वीर सिंह व रजत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी रामपुरा काशीपुर के रात लगभग 10 बजे रात्रि में ठैली पर पकौड़े खा रहे थे की एक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल पर आया और गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बेल्ट से लगा तमंचा निकाला और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया फायर पीछे खड़ी ब्रेजा कार UK18H9956 में लगा मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल लेकर चीमा चौराहे की तरफ भागा जिसका पीछा किया। जिसने चीमा चौराहे पर भी हवाई फायरिंग की जिसको पुलिस टीम की मदद से चीमा चौराहे पर ही पकड़ लिया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर 13 जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस 315 पुलिस ने कब्जे में लिया पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी युवक नेअपना नाम जसवीर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी जसपुर खुर्द थाना आईटीआई उम्र 39 वर्ष बताया जिसके विरुद्ध के पीड़ित की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement