बाइक चोरी की वारदात से मचा हड़कंप ,जाँच में जुटी पुलिस

काशीपुर। नगर क्षेत्र से दो बाइक चोरी हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। मौहल्ला सिंघान निवासी सरित नागर पुत्र गंगा प्रसाद की हीरो स्पलेंडर बाइक संख्या-यूके18डी-7354 बीती 28 मार्च को चोरी चली गई, जबकि शक्तिनगर निवासी विपुल कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र की यामाहा बाइक संख्या-यूके06एस-6584 बीते रोज पंत पार्क के निकट से चोरी हो गई। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement