भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, ‘उन्हें तब गलती का अहसास होगा…’समान नागरिक संहिता पर गरमाई राजनीति

भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, ‘उन्हें तब गलती का अहसास होगा…’समान नागरिक संहिता पर गरमाई राजनीति

– देहरादून:  संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। समान नागरिक संहिता पर भी वह सदन में चर्चा के मूड में नहीं है। विपक्ष नहीं चाहता कि समान नागरिक संहिता यहां लागू हो और प्रदेश का नाम देश में अच्छे ढंग से लिया जाए।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को सदन में जब समान नागरिक संहिता विधेयक आएगा, तब विपक्ष को अपनी उस गलती का अहसास होगा, जो वह कर रहा है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के रुख को लेकर पूछे प्रश्न के उत्तर में उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बहुमत से मंगलवार को समान नागरिक संहिता विधेयक पेश करने का एजेंडा तय किया गया। ऐसे में विपक्ष जैसा रुख अपना रहा है, वह समझ से परे है।

कांग्रेस की ओर से आवाज दबाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई बहुमत में होता है तो कोई अल्पमत में। बहुमत हमारे साथ है और हमने शुरू से ही विपक्ष का सम्मान किया है। अब विपक्ष कहे कि सम्मान नहीं कर रहे हैं तो यह पूरी तरह गलत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement