भाजपा जो कहती है वो पूरा करती हैः रामपाल सिंह

खबरे शेयर करे -

भाजपा जो कहती है वो पूरा करती हैः रामपाल सिंह

रूद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए पार्टी के नेताओं ने ताकत झोंक दी हैं। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह भी अजय भट्ट की रिकार्ड मतों से जीत के लिए जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं। प्रचार अभियान के तहत रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौहान ने मंडल अध्यक्षधर्म सिंह कोली, निवर्तमान पार्षद प्रमोद शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ताओं के साथ र्वाड नंबर 16 स्थित बगवाड़ा भट्टा, प्रताप इनक्लेव, देव होम्स,कौशल्या ग्रीन, देव होम फेस 6, प्रबल एनक्लेव, रॉयल रेजिडेंसी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान रामपाल सिंह ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। आम चुनाव देश की दिशा तय करता है। मोदी सरकार ने दस साल में देश की तस्वीर बदलने का काम किया है, एक बार फिर केन्द्र में भाजपा सरकार बनने से भारत विश्व गुरू बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर होगा। आज भारत की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। यह मोदी सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर भारत को गौरवान्वित किया है। आज दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के साथ विशेष लगाव रहा है इसी लिए आज उत्तराखण्ड में लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है करोड़ों की परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार के अभूतपूर्व विकास कार्यों के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता का विश्वास कई गुना बढ़ा है। लोगों को आज मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। इसी लिए विपक्ष के लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है।

भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने धारा 370, सीएए और राममंदिर निर्माण जैसे वो बड़े कार्य भी कर दिखाये जिसकी लोग उम्मीद नहीं करते थे। यह सब आम आदमी के एक एक वोट की ताकत से संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि अभी ऐसे अनेक काम शेष हैं जिन्हें पूरा करने के लिए केंद्र में भाजपा सरकार जरूरी है लिहाजा भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।

जनसंपर्क के दौरान हिमांशु शुक्ला, विनय बत्रा, मोहन तिवारी, किरन विर्क, भुवन गुप्ता, डॉ राकेश सिंह,मनीषा राय, नेहा पांडे,ममता त्रिपाठी, साधना शर्मा, स्वाति शर्मा, अश्विनी, गौरव, राजकुमार,रोहित चौहान, नारायण जोशी,मोर सिंह यादव, प्रवीण कुमार, अमन विर्क, जितेंद्र संधू, विकास सिंह,गजेंद्र, अशोक विश्वास, सचिन शर्मा,धीरज गुप्ता,मुरारी चौधरी, राजीव चौधरी, जगदीश टम्टा,विशाल सिंह, गोविंद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे


खबरे शेयर करे -