भाजपा ने ओम नारायण को सौंपी नानकमत्ता विधानसभा विस्तारक पालक की जिम्मेदारी, संगठन ने जताया भरोसा

भाजपा ने ओम नारायण को सौंपी नानकमत्ता विधानसभा विस्तारक पालक की जिम्मेदारी, संगठन ने जताया भरोसा

 

छात्र राजनीति से संगठन तक का सफर, दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बने ओम नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

 

नानकमत्ता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल की संस्तुति के पश्चात विभिन्न विधानसभाओं में विधानसभा विस्तारक पालक के दायित्व सौंपे गए हैं। इसी क्रम में नानकमत्ता विधानसभा से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम नारायण को विधानसभा विस्तारक पालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

ओम नारायण ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के माध्यम से संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हुए ओम नारायण आज भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह दूसरी बार भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने हैं। अब पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए विधानसभा विस्तारक पालक का नया दायित्व सौंपा है।

 

पार्टी संगठन में लगातार सक्रियता और उनके अनुभव को देखते हुए मिली इस जिम्मेदारी को नानकमत्ता विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन के कार्यों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने की अपेक्षा रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement