भाजपा नेता स्व. वीरेंद्र सामंती की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को लेकर हुई आवश्यक बैठक, यह रहेगा कार्यक्रम

रुद्रपुर। मंडी समिति बगवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. वीरेंद्र सिंह सामंती की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर स्व.सामंती के देव होम्स कालोनी स्थित आवास में परिजनों व गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया कि बैठक मे निर्णय लिया गया कि स्व. स. वीरेंद्र सिंह सामंती की प्रथम पुण्य तिथि पर आगामी 16 नवंबर को देव होम्स कालोनी स्थित स्व. सरदार वीरेंद्र सिंह सामंती पार्क में प्रातः 9 बजे पौधा रोपण किया जायेगा। तत्पश्चात प्रातः 10 बजे से बगवाड़ा स्थित श्री गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ ही शबद कीर्तन व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। गुरुद्वारा में अटूट लंगर भी बरताया जायेगा। श्री चुघ ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में नेत्रदान के लिया एक काउंटर लगाया जाएगा, जिसमे जो भी व्यक्ति अपने मरणोपरांत नेत्रदान करना चाहता है अपना संकल्प पत्र भरकर जमा कर सकता है। बैठक में स. प्यारा सिंह विर्क, राजकुमार ठुकराल, विपिन शर्मा, संजय ठुकराल, पार्षद प्रमोद शर्मा, दलजीत सिंह, चंद्र बल्लभ घिल्डियाल, मोर सिंह, प्रीतपाल सिंह, विक्रमजीत सिंह, प्रेमपाल गंगवार, जगदीश टम्टा, किशन पल गंगवार, अजय पाल शर्मा, गोविंदा सहनी, रामचरन लाल, दीपू रस्तोगी, जसवीर सिंह व शोभित चौधरी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement