-->

देहरादून में बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिव और विकास को गले मिलवाया

खबरे शेयर करे -

देहरादून में बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिव और विकास को गले मिलवाया

 

दोनों नेताओं को आपसी मनमुटाव दूर कर पार्टी को आगे बढ़ाने की हिदायत दी

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा के बीच चल रहे कोल्ड वार में बीजेपी हाई कमान ने दखल देकर गीले शिकवे दूर करने का प्रयास किया है ये पहल खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की है जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी लाइन में चलने की हिदायत दी

रुद्रपुर में काफी समय से विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा के बीच चल रहे मन मुटाव को बीजेपी हाई कमान ने गंभीरता से लेते हुए दोनों नेताओं को देहरादून तलब किया देहरादून पहुंचे दोनों नेताओं से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अलग-अलग बातचीत की और दोनों के बीच चल रहे हैं मनमुटावों को जानने का प्रयास किया सूत्रों की माने तो इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं की सुनने के बाद दोनों नेताओं को मनमुटाव दूर कर पार्टी हित में काम करने को कहा है हालांकि इससे पहले भी बीजेपी के बड़े नेता ने विधायक शिव और महापौर विकास के बीच मध्यस्थता का प्रयास किया था लेकिन दोनों नेताओं के बीच ज्यादा दिन नहीं बनी और शिव और विकास आपने समाने आ गए देखने वाली बात यह होगी कि महेंद्र भट्ट की मध्यस्थता के बाद शिव और विकास एक होंगे की नहीं


खबरे शेयर करे -