बीजेपी यू के प्रभारी दुष्यंत ने धामी सरकार के कार्यकाल की तारीफ की 

बीजेपी यू के प्रभारी दुष्यंत ने धामी सरकार के कार्यकाल की तारीफ की

कहा धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा

 

देहरादून भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है और निश्चित रूप से उत्तराखंड आगामी दशक मे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है

उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी हर चुनौतियों पर खरे उतरते रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही मे कांवड़ यात्रा को बेहतर रूप मे संचालित किया गया।

चाक चौबंद व्यवस्था के बीच काँवड़िये जल लेकर गए और व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रही

उन्होंने कहा धामी सरकार ने केदारनाथ मे आई आपदा मे भी बेहतर प्रबंधन किया गया जिसके चलते सभी यात्रियों को कुशलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया

प्रभारी ने कहा राहत की बात रही कि जन हानि नही हुई, जबकि आपदा बड़ी थी

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी समय पर हेलिकाप्टर और जरूरी संसाधन मुहैया कराये जिससे बड़ी आपदा से समय पर निपटा गया

 

– दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश प्रभारी, भाजपा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement