Homeउत्तराखंडबीजेपी का दावा खोखला : कुंजवाल 

बीजेपी का दावा खोखला : कुंजवाल 

Spread the love

लोकसभा प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

 

 

 

रूद्रपुर। कांग्रेस के नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला कमेटी एवं नगर व ब्लाक अध्यक्षों की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया। उन्होंने हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी सौंपने को कहा। बैठक में नैनीताल जिले के प्रभारी एवं पूर्व सांसद महेन्द्र पाल एवं उधम सिंह नगर के प्रभारी एवं नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

 

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि लोकभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का महिला सशक्तिकरण का दाव खोखला है। अंकिता भंडारी को न्याय न मिलना इसका जीता जागता उदाहरण है। इसके अलावा महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भी भाजपा सरकार की पोल जनता के सामने खोली जाएगी। कुंजवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें तो 2024 की राह कांग्रेस के लिए आसान होगी। उन्होंने कहा हर बूथ पर कांग्रेश के हर कार्यकर्ता को मेहनत करनी पड़ेगी। बूथ को मजबूत करके ही जीत तय की जाएगी। श्री कुंजवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

 

पूर्व सांसद डा. महेन्द्र सिंह पाल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस को बूथ स्तर तक चुनाव मोड में लाने का निर्देश दिया है। ऐसे में कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कहा कि बूथों को मजबूत बनाने के लिए 8 से 10 बूथों के एक मंडलम की नियुक्ति की जानी है। मंडलम का कार्य ऊपरी स्तर और बूथ स्तर के मध्य समन्यवक का कार्य सहित बूथों को सीधे राष्ट्रीय स्तर के वार रूम से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जनवरी को देहरादून में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के का बूथ अध्यक्षों संग संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इससे कांग्रेस बूथ लेवल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार होगा।

 

जिला प्रभारी संजीव आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

 

इससे पूर्व बैठक में पहुंचने पर लोकसभा प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल, महेन्द्र पाल एवं संजीव आर्य का जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मीना शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, रजनीश भटनागर, इख्तियार अहमद, सत्यवान गर्ग, सिद्धार्थ भुसरी, शैलेन्द्र शर्मा, बबलू चौधरी, हैप्पी सिंह,सतनाम सिंह, राजेन्द्र चौहान, राजू चीमा, रवि ढींगरा, उपकार सिंह बाजवा, प्रीत बाम्बा, पवन शर्मा,गुड्डू तिवारी, सरताज अहमद, जितेन्द्र राणा, प्रकाश चन्द्र, मान सिंह, विनोद चन्द्र, गिरधर सिंह, बाबू खान, योगेश चौहान, त्रिनाथ विश्वास, गुलशन सिंधी, साहब सिंह, राजीव चौधरी, राजदेव शर्मा, विक्रम सिंह, माधव चन्द्र, दीपक सिंह, मोहन खेड़ा, अनिल शर्मा, सुनील आर्य, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, अरशद खां, लवदीप सिंह, शराफत अली मंसूरी, चन्द्रपाल सिंह, राजकुमार पाण्डे, फरीद अहमद मंसूरी, चंदन सिंह बोरा, कमल सिंह बिष्ट, इकबाल सिंह, नजमा बेगम, नारायण हालदार, अरविंद कुमार, असलम जावेद, मोनिका ढाली, सोमल सिंह, सतनाम सिंह, सुखवीर सिंह, सुखदेव सिंह, दिनेश कुमार, अकरम अली, एनयू खान, मनोज कुमार, कन्हैया लाल, सत्यपाल सिंह, अजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, लवकुश शर्मा, संजय सिंह, दीपक सिंह अशोक ठुकराल, दान सिंह, नीरज सिंह, राजीव कुमार, नंद किशोर गंगवार, कार्तिक गाईन, दिलीप पासवान, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!