




बूथ का कार्यकर्त्ता भाजपा की पहचान हर बूथ पर सक्रिय रहे कार्यकर्त्ता-प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
भट्ट बोले सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक ले कर जाये कार्यकर्त्ता

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के सगठनात्मक दौरे पर आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट रुद्रपुर सिटी क्लब मे अयोजित संत कबीर मंडल के बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन कार्यक्रम मे शामिल हुऐ।
वही कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम दीप प्रजलन व वन्देमातरम के साथ हुआ।
वही स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने दिया उन्होंने कहा भाजपा पार्टी समय समय पर अपने बूथों को मजबूत बनाने ओर सगठन के कार्यों को विस्तार देने के क्रम मे समय समय पर बूथ सम्मेलन करती रहती है, वही इसके निमित्त रुद्रपुर सिटी क्लब मे संत कबीर मंडल का बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन जिसमे 12 शक्तिकेंद्र के अन्तर्गत 51 बूथ अध्यक्ष व उनकी कमेटी आती है उनके प्रशिक्षण हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते है जिनसे हमारा कार्यकर्त्ता बहुत कुछसीख कर बूथ स्तर पर कार्य करता है।
वही इससे पहले कार्यक्रम मे पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकताओ ने ढ़ोल नागाड़ो व बड़ी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया वही कार्यक्रम व्यवस्था को देख भाजपा अध्यक्ष काफ़ी खुश नजर आये।
वही कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता के रूप मे रुद्रपुर आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने संत कबीर मंडल के बूथ कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुऐ कहा की भारतीय जनता पार्टी सगठन के निर्देश अनुसार सदैव अपने अपने बूथों को कैसे मजबूत बनाये इस पर जोर देती है, भट्ट ने बूथ के कार्यकताओ को जीत का मंत्र देते हुऐ कहा हमको आपने अपने बूथों पर सक्रिय भूमिका निभानी होंगी, बूथ स्तर पर अन्य दलों मे कार्य करने वाले लोगो को हमारी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित करते हुऐ उनसे सम्पर्क कर भाजपा मे शामिल कराने का कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा केंद्र को मोदी सरकार व प्रदेश के धामी सरकार के विकास रूपी सोच से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के लोग बीजेपी से जुड़ने को तैयार है हमको अपने अपने क्षेत्रों मे निकलने की आवश्यकता है लोगो को योजनाओं के बखान की जरूरत है, मुझे विश्वास है की अगर इस कार्यशैली से प्रत्येक बूथ का कार्यकर्त्ता कार्य करेगा तो बूथ मजबूत भी होगा तभी बूथ जीता चुनाव जीता एक नारा सार्थक सिद्ध होगा।
भट्ट ने सम्बोधन मे कहा 2027 विधानसभा चुनाव मे अब ज्यादा समय नही बचा है कार्यकर्ताओ को कमर कसने की आवश्यकता है उन्होंने कहा दिसम्बर माह मे शक्तिकेंद्र स्तर की बैठक शुरू की जानी है जिसकी तैयारी शुरू करने की आवश्यकता है उसमे कमजोर बूथों पर भी मंथन की जरूरत है उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष अगर मेहनत से कार्य करेगा तो भाजपा को बूथ जीतने से कोई नही रोक सकता ओर आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव मे भाजपा हैट्रिक लगाएंगी ऐसा पूर्ण विश्वास है उन्होंने कहा दिसम्बर मे होने वाली शक्ति केंद्र की बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कई जगह बैठक मे मौजूद रहने वाले ओर कार्यकताओ से संवाद करेंगे।
भट्ट ने कहा जो कार्यकर्त्ता बूथ पर अच्छा कार्य करेगा वही आगे जाकर पार्षद, प्रधान, बीडीसी बनकर अपने अपने क्षेत्र मे पहचान बनायेगा।
भट्ट ने कहा भाजपा पार्टी सदैव सक्रिय रूप से सदैव जनता के बीच कार्य करती आ रही है ओर हमारा कार्यकर्त्ता पार्टी के कार्यों के साथ जनता के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ करने का कार्य करता है जबकि अन्य दलों मे सिर्फ चुनाव आने पर ही उनको जनता की याद आती है बस यही फर्क है जो जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति नजर आता है ओर जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता है निश्चित रूप से बूथ कार्यकर्त्ता के अथक परिश्रम मे तीसरी बार उत्तराखंड मे भाजपा सरकार बनेगी।
वही कार्यक्रम सयोंजक व रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा जो भाजपा सगठन के निर्देश पर बिहार चुनाव मे कमान संभाले हुऐ है उन्होंने कार्यक्रम के सयोंजक होने के नाते बिहार से ही दूरभाष पर अपना सम्बोधन दिया उन्होंने कहा भाजपा पार्टी सदैव बूथ स्तर पर कार्य करने हेतु जानी जाती है ओर वह कार्यक्रम के सयोंजक थे तो बिहार से ही कार्यक्रम की तैयारीयों को सामन्य कर रहे थे उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को कहा निश्चित रूप से आपके दिशा निर्देश का पालन करते हुऐ हर बूथ को मजबूत करने का कार्य किया जायेगा ओर कमजोर बूथों को समीक्षा की जायेगी।
वही रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने भी कार्यकर्त्ता को सम्बोधित कर उनमे जोश भरने का कार्य किया उन्होंने कहा भाजपा पार्टी सदैव बूथ को मजबूत करने पर जोर देती है जिसको लेकर यह बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ है यहाँ से हम सभी को सीख के जाने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा इन्ही बूथ कार्यकर्त्ता के परिश्रम के बल पर रुद्रपुर नगर निगम का प्रथम नागरिक बनने का अवसर मुझे मिला है जिसको जनता की सेवा के रूप मे हम कार्य करते हुऐ रुद्रपुर शहर को आगे ले जा रहे है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल , जिला महामंत्री तरुण दत्ता , जिला महामंत्री रमेश जोशी , रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे , प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा , जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल , दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता , प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्य , पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला , विधायक प्रतिनिधि के रूप मे प्रीत ग्रोवर , राम प्रकाश गुप्ता, पूर्व मेयर रामपाल,अनिल चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, हिमांशु शुक्ला, शालिनी बोरा, अमित पांडे, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, संत कबीर मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अक्षय अरोरा, जिला आईटी संयोजक मानस जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, मंडल अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सुनील ठुकराल, जगदीश विश्वास, रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, साधना शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, जीतेन्द्र संधू, भारत भूषण, कमल पाल, राज कोली, धीरेन्द्र मिश्रा, राजेश बजाज, कार्यक्रम सहसयोजक सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, गुन्नू चौधरी, योगेश वर्मा, मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपडा, सुनील यादव, अमन पाल, सतनाम सिंह, महेंद्र आर्य, गोविन्द राय, अर्चना राय, राजेश जग्गा, बिट्टू चौहान, के के त्रिपाठी, मनोज मदान, सुदामा कोली, मुकेश मंडल, शंकर विश्वास, कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, एमपी मौर्य, बीनू कुमार, विष्णु सिंह, गिरीश पाल,शिबू राय, मानवेन्द्र राय, रोबिन विश्वास, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

