-->

**मुंजाल फार्म में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत, लड्डुओं से तोलकर किया सम्मान**

खबरे शेयर करे -

**मुंजाल फार्म में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत, लड्डुओं से तोलकर किया सम्मान**

रुद्रपुर lमुंजाल फार्म में हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय रहा जब बत्रा को पारंपरिक तरीके से लड्डुओं से तोलकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में बत्रा ने कहा कि मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली सभा है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने प्रदेश और समाज के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा, “मुझे मुंजाल जी से बहुत पुराना जुड़ाव रहा है, शायद यही कारण है कि शपथ लेने के दूसरे दिन ही मैं यहां आ गया। मैं भले ही व्यवसाय से जुड़ा हूं, लेकिन जनता के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।”

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाबी समाज से आने वाले एक प्रतिनिधि को कैबिनेट में स्थान मिलना पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सर्वसमावेशी सोच को दर्शाता है, जिसमें सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।


खबरे शेयर करे -