उधम सिंह नगर से हजारों कार्यकर्ता आज रात रवाना होंगे देहरादून

उधम सिंह नगर से हजारों कार्यकर्ता आज रात रवाना होंगे देहरादून

रूद्रपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल पहली बार देहरादून पहुंचेगे जहां व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए उधम सिंह नगर से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शनिवार रात देहरादून रवाना होंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कल देहरादून पहुंचेगे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जायेगी। श्री गावा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह कार्यक्रम आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगा। इस सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति तय की जायेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उधम सिंह नगर से भी हजारों कार्यकर्ता भाागीदारी करेंगे। उधम सिंह नगर की नौ विधानसभा से करीब 35 बसों के अलावा निजी वाहनों से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता आज रात देहरादून रवाना होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गयी है। कार्यकर्ताओं को देहरादून ले जाने के लिए विधानसभा स्तर पर जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं। श्री गावा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement