एक्शन में कप्तान, लापरवाही बरतने वाले सिपाही को किया निलंबित

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के कप्तान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने ड्यूटी में लापरवाही व नशे की हालत में पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने उक्त सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें बीती 20 अप्रैल को एक सिपाही की मुल्जिम ड्यूटी हल्द्वानी जेल से न्यायालय रुद्रपुर लगायी गयी थी, ड्यूटी के दौरान लापरवाही व नशे की हालत में होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित किया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement