केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करी है। गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान उन्हें भी स्पष्ट अंदेशा था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गुजरात के विकास को समर्पित रहेगी। और आज आए नतीजों ने इस पर मोहर लगाई है कि गुजरात का चौमुखी विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही बेहतर हो सकता है। श्री भट्ट ने इस चुनाव कार्यक्रम में जुड़े सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया है। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में गुजरात में यह प्रचंड जीत मिली है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब तक माधव सिंह सोलंकी की सरकार का 149 सीटों का रिकॉर्ड था। जिसे इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात चुनाव में भाजपा ने तोड़कर 156 सीटों का रिकॉर्ड बनाया है। जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुजरात की जनता का असीम प्यार और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा। श्री भट्ट ने हिमाचल चुनाव में भी भाजपा का बेहतर प्रदर्शन बताते हुए कहा कि हिमाचल के पुराने इतिहास में एक पार्टी की सरकार ही एक बार में बनती है लेकिन इस बार भाजपा ने अपने वोट बैंक में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मात्र 1% मत से भी कम मिले हैं जो बहुत अच्छा प्रदर्शन है और यह भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement