



केलाखेड़ा थाने के वांछित पन्द्रह हज़ार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। केलाखेड़ा थाने के वांछित 15 हजार के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा जनपद में वांछित/ईनामी अपराधियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना केलाखेड़ा पुलिस टीम एवं एसटीएफ टीम द्वारा केशव नगर बाजपुर में किराये के मकान में रहने वाले हरप्रीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी मूलतः ग्राम चकरपुर मुडिया पिस्तौर देहात, बाजपुर को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि हरप्रीत धारा 420, 504, 506 आईपीसी के मुकदमे में केलाखेड़ा थाने का वांछित 15 हजार का ईनामी अभियुक्त है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी टीम में एसटीएफ कुमांऊ के उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल, नरेन्द्र सिंह अधिकारी, कां. इरशादउल्ला, एसटीएफ कुमाऊं के हेड कां. मनमोहन सिंह, कां. अमरजीत सिंह, वीरेन्द्र चौहान व गुणवन्त सिंह थे।


Thanks for sharing your knowledge on this topic. It’s much appreciated.