कर्तव्य के साथ-साथ मानवता का परिचय देती चम्पावत पुलिस, वृ़द्धों को पहुंचा रहे मतदान केंद्र

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य प्रतिद्वंदियों के बीच मतदान शुरु हो चुका है। मतदान के बाद से ही सभी की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। वहीं चंपावत के विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान के दौरान मतदाताओं की लम्बी लम्बी कतारें नजर आ रही है।
चिलचिलाती धूप में कई वृद्ध, शरीर से लाचार, बीमार या चलने में दिक्कत वाले लोग मतदान केन्द्रों की लम्बी लाइनों में लगे हैं। चंपावत पुलिस द्वारा ऐसे बीमार, असहाय व बुजुर्ग व्यक्तियों की त्वरित सहायता करते हुए मतदान केंद्रों में लाने व ले जाने में सहायता की तथा ऐसे लोगों को लंबी लंबी कतारों से अलग हटाकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। ताकि ऐसे व्यक्तियों को वोट देने में परेशान न होना पड़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement