छठ पर्व हरियावाला के बसई चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया

छठ पर्व हरियावाला के बसई चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया

काशीपुर। लोक आस्था से परिपूर्ण छठ पर्व हरियावाला के बसई चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने छठ मैया की पूजा कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा का यह त्यौहार सतयुग की कहानी बयां करता है। कृतिका माता की छः बहनों का वर्णन करता है। कृतिका माता को छठ माता कहा जाता है। जिनकी इस त्योहार में पूजा की जाती है। हरियावाला के बसई चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन विगत 9 वर्षों से लगातार आयोजन हो रहा है। छठ पूजा के इस आयोजन में आशीष गुप्ता (पूर्व भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष/ वर्तमान में जिला संयोजक) एवं गणमान्य व्यक्तियों का आगमन हुआ। पूजा के आयोजन में अध्यक्ष शैलेश तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रवण शाह, सह कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, संरक्षक राघव पुरी (बाबा जी), ओम प्रकाश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, सचिन एवं सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। वहीं, एसआई इंडस्ट्रीज (रोटो वाटर टैंक के निर्माता) सह संयोजक की भूमिका में रही। एसआई इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर बीएम तिवारी आयोजन के प्रमुख व्यवस्थापक रहे। इनके सहयोग से उप व्यवस्थापक अवधेश गिरी ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आयोजन के दौरान अपने संबोधन में एसआई इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर बीएम तिवारी ने छठ पूजा सेवा समिति की ओर से सभी को छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि छठ पूजा अब ऐसा त्यौहार बन चुका है जो भारत ही नहीं, बल्कि समूचे विश्व में उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। लोग अलग-अलग तरीके से इसकी व्याख्या करते हैं। लेकिन मेरी सोच जरा हटके है। मेरा मानना है कि सौहार्द और मिलन का इससे बेहतर कोई त्यौहार नहीं हो सकता। इस त्यौहार में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस त्यौहार में प्रकृति की पूजा होती है। उन्होंने बताया कि एसआई इंडस्ट्रीज द्वारा पहली बार छठ पूजा के इस कार्यक्रम को वृहद बनाने का प्रयास किया गया, जो कि सफल रहा। आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने सहयोगी बंधुओं एवं जन साधारण का आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग के लिए समिति के सभी सदस्यों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बाबा राघव पुरी जी ने भी छठ पूजा का महत्व समझाते हुए अपने विचार व्यक्त किए और सभी को बधाई दी। इस दौरान अनुपम शर्मा, अंकुर एवं पूर्व प्रधान संजू आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement