अखंड महानम संकीर्तन में चुघ ने पहुंचकर टेका माथा

अखंड महानम संकीर्तन में चुघ ने पहुंचकर टेका माथा

रुद्रपुर।आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में सार्वजनिक अखंड महा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें गत रात्रि भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ पहुंचे जहां उन्होंने माथा टेक आशीर्वाद लिया और कीर्तन में प्रतिभाग किया। सार्वजनिक अखंड महानम संकीर्तन 5 अप्रैल से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे ,हरे राम हरे रामा रामा हरे हरे का निरंतर जप किया जाएगा। भाजपा नेता श्री चुघ ने कहा कि ऐसी संकीर्तन से क्षेत्र में भक्ति के बयार बहती है और आसपास का वातावरण पवित्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारत देश धार्मिक आस्थाओं का देश है जहां समाज के हर वर्ग के लोग अपनी-आप ने आस्थाओं के आधार पर पूजा पाठ करते हैं जो आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देते हैं ।उन्होंने सार्वजनिक अखंड महानम संकीर्तन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी ।इस दौरान अध्यक्ष विष्णु सरकार, सचिव सरोज राय, उपसचिव पवित्र राय, कोषाध्यक्ष शंकर सरकार, अमित सरकार, मुकेश मालाकार, संजय विश्वास, विश्वजीत मजूमदार ,समीर बावली, संजय ढाली, गौरांग विश्वास ,प्रदीप गोलदार, श्यामल राय ,करण मदक, विश्वजीत भक्त, कौशिक पाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement