मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष संजय रावत ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष संजय रावत ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

 

 

काशीपुर। मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष संजय रावत ने नगर निगम आयुक्त एक पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि काशीपुर के नगर निगम में टेण्डर डालने के लिए उत्तराखण्ड का स्थायी निवासी होने की शर्तें डाले जाने पर बाहर की हाईटेक कम्पनियों को काशीपुर में अपनी सेवा देने पर असमर्थता होती है। आग्रह किया कि काशीपुर नगर निगम में टेण्डर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कम्पनियों के ई-टेण्डर में कोई भी उत्तराखण्ड का स्थायी निवासी होने की शर्तें न डाली जायें ताकि काशीपुर निगम को हाईटेक कम्पनियों को कार्य करने का अवसर मिले। उत्तराखण्ड की कम्पनियां सफाई कर्मचारियों को यूनीफार्म से लेकर मास्क तक उपलब्ध नहीं कराती हैं और कर्मचारियों का ईएसआई व पीएफ तक नहीं काटा जाता है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement