श्री तुलसी धाम में आयोजित संत समागम में शिरकत करेंगे सीएम धामी, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल कुमाऊं दौरे पर हैं। सीएम धामी कल 10:45 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 11:50 बजे राधा स्वामी सत्संग घर किच्छा पहुंचेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री तुलसी धाम ग्राम मलसा गिरधर में आयोजित संत समागम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात सीएम धामी 2:30 बजे किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित है। जिसके बाद सीएम टनकपुर पहुंचेंगे। जहां सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement