Homeउत्तराखंडसीएम धामी का पौड़ी दौरा : तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले, वादियों...

सीएम धामी का पौड़ी दौरा : तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले, वादियों के बीच किया योग व लगाया ध्‍यान

Spread the love

देहरादून। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पौड़ी दौरे का आज सोमवार को दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रविवार रात को विश्राम किया। सोमवार सुबह उन्‍होंने रावत गांव (चन्दोला रांई) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने पूर्व सैनिकों ने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना व गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गांव में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर योग व ध्यान भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं है। होम स्टे स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है।

jagranहोम स्टे से लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पौरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!