अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की आपात बैठक में कैलाश गहतोड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की आपात बैठक में कैलाश गहतोड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की आपात बैठक नगर महासचिव संदीप चतुर्वेदी के आवास पर हुई जिसमें चंपावत के पूर्व विधायक, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और ब्राह्मण सभा के संरक्षक कैलाश गहतोड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, नगर अध्यक्षा श्रीमती लता शर्मा, पंकज पंत, प्रदीप जोशी, लता तिवारी, हौसला मिश्रा, पूर्व कोतवाल सुरेश जोशी, रमेश त्रिपाठी, भास्कर त्यागी एडवोकेट, डॉ. गिरीश तिवारी, गिरीश अधिकारी, अनिल शर्मा, पंकज पंत, सुधा शर्मा, आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement