गदरपुर विधायक की कार्य प्रणाली पर कांग्रेस मौन 

गदरपुर विधायक की कार्य प्रणाली पर कांग्रेस मौन

गदरपुर विधायक की कार्य प्रणाली पर कांग्रेस मौन 

कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठे

 

रुद्रपुर गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय पर दो लोगों की जमीन कब्जाने के आरोप लगने के बाद भी कांग्रेस पूरी तरीके से चुप्पी सादे बैठी है जिसके चलते कांग्रेस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है जबकि जनपद में कांग्रेस के नेता कई बीजेपी नेताओं की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते रहे है

 

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय पर केलाखेड़ा के बिजपुरी में एक वृद्ध महिला की जमीन हड़पने का मामले अभी शांत भी नहीं हुआ है की बाजपुर के व्यापारी संजय बंसल ने भी उनकी 25 एकड़ जमीन पर विधायक अरविंद पांडेय द्वारा कब्जा करने के आरोप लगाते हुए बाजपुर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है इस पूरे प्रकरण के बाद अरविंद पांडेय फिर चर्चाओं में है वहीं इस पूरे मामले में जब वसुंधरा दीप ने कांग्रेस के नेताओं से पक्ष जानने की कोशिश की तो कांग्रेस के नेता भी बयान देने से बचते रहे जबकि कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ छोटे नेता अंकिता भंडारी हत्याकांड के साथ ही काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में बीजेपी सरकार को घेरने में लगी हुई है वहीं छोटे छोटे मामलों में बीजेपी और कांग्रेस की खींच तान सर्व विदित है

विधायक द्वारा जमीन कब्जाने के मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement