आवारा पशु की चपेट में आकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर हालदार घायल

खबरे शेयर करे -

आवारा पशु की चपेट में आकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर हालदार घायल

 

दिनेशपुर। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व कुमाऊं मंडल प्रभारी कांग्रेस आईटी विभाग के किशोर हालदार आवारा पशु की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहा उनकी स्थिति अब ठीक है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र की सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके कारण आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और दुर्घटना ग्रस्त हो रहा का है। इस दौरान एक दिन पूर्व कांग्रेस नेता किशोर हालदार भी आवारा पशु की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हों गया है। जिससे उनके माथे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। कांग्रेस नेता किशोर हालदार ने कहा कि प्रशासन और शासन के साथ-साथ गो रक्षा दल को भी अभियान चलाकर आवारा पशुओं व गायों के लिए निश्चित स्थान की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि रास्तों पर घूमने वाले पशुओं के गले में रात के समय चमकने वाले रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाए जाएं। जिससे वाहन चालकों को दूर से ही पशु दिखाई दे सकें। और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। वही किशोर हालदार ने कहा कि सड़कों पर आवारा पशुओं का खुलेआम घूमना वास्तव में चिंता का विषय है। प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


खबरे शेयर करे -