किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, सैकड़ों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ता

किच्छा। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल कर देश की आजादी में अपना बलिदान देने वालों को याद किया। किच्छा के बंडिया से शुरू हुए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी रोड से की। जहां से वह रेलवे स्टेशन होते हुए महाराणा प्रताप चौक से निकलकर दीनदयाल चौक पर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का समापन किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि भारत देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ बना रहा है हमारे देश को आजाद कराने में जिन लोगों ने अपना बलिदान दिया उनको देश कभी नहीं भूल सकता।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, हाजी सरवर यार खान, गुड्डू तिवारी, सुनीता कश्यप, संजीव कुमार सिंह, हरीश पनेरु, गणेश उपाध्याय, नारायण बिष्ट, नजाकत खान, बंटी पपनेजा, दिलीप बिष्ट, फिरासत खान, पुष्कर राज जैन, विनोद कोरंगा, सुधा जोशी, विक्रम कोरंगा, फिरदोस सलमानी, अरुण तनेजा, राजू कोली, मोहम्मद दानिश, चंदन पांडे, पप्पू दुआ, प्रवीण सेन, धर्मेंद्र सिंधी, नितिन शर्मा, एन.यू. खान सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement