रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर सहकारिता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के संचालक मंडल के सदस्य दिनेश चंद्र शुक्ला ने अवगत कराया कि आज सहकारिता अपने व्यापक संदर्भ में पूरे विश्व में जनमानस के लिये लाभकारी सिद्ध हो रही है। साथ ही उन्होने आमजन से सहकारिता की योजनाओं से लाभ उठाकर जीवन की परिस्थितियों को सफल बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर बैंक संचालक किशोर सिंह सामन्त, सचिव महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, उप महाप्रबंधक रामयज्ञ तिवारी, बैंक शाखा प्रबंधक हर्ष तिवारी, पीडी पान्डे, मोनिका कन्याल, सोनम, मीनाक्षी रावत, नीतीश बेहड़, ललित कुमार चौहान, बैंक मुख्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर सहकारिता गोष्ठी का हुआ आयोजन




