पाईप लाइन के गड्डों को न भरने से आवाजाही में खतरा

दिनेशपुर। भारत सरकार द्वारा जल मिशन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेजल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। जल संस्थान के ठेकेदारों द्वारा मार्गों की पटरी पर लाइन ना बिछाकर लाइन सड़क तोड़कर बिछाई जा रही है। दस दिन पूर्व ग्राम पंचायत मदनापुर व कूल्हा में पेयजल लाइन बिछाने को ठेकेदारों द्वारा मुख्य सड़क व लिंक मार्ग मे खोदकर लाइन डाली जा रही है। गड्ढों को ना पाटने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के चलते सड़क पर मिट्टी के ढेर लगने से लोगों को आने- जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदनापुर प्रधान हेमगिरी गोस्वामी उर्फ हिमांशु व कूल्हा प्रधान सुंदर गिरी गोस्वामी ने कहा कि इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद ठेकेदार की मनमानी के चलते लोगों को चार दिन से हो रही बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क पर मिट्टी के ढेर से रपटन होने से दुर्घटनाएं हो रही है। प्रधानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी से वार्ता करने के बाद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इधर लोनिवि के अधिकारी सड़क टूटने से सड़कों पर लगे मिट्टी के ढेर से बारिश में जलभराव की निकासी ना होने से लोगों को हो रही परेशानी के संबंध में कुछ कहने को तैयार नही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement