15 हज़ार के ईनामी गैंगस्टर को उधमसिंहनगर पुलिस ने रुड़की से किया गिरफ्तार।

15 हज़ार के ईनामी गैंगस्टर को उधमसिंहनगर पुलिस ने रुड़की से किया गिरफ्तार।

उधमसिंहनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के निर्देशन में इनामी बदमाशों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक काशीपुर द्वारा टीम गठित की गई थी। जिसमें एसआई मनोज जोशी कांस्टेबल एवं कांस्टेबल कुलदीप सिंह द्वारा काशीपुर के एफ आई आर नंबर 387 / 2019 धारा गैंगस्टर अधिनियम के वांटेड इनामी अभियुक्त दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र रसीद निवासी नयागांव थाना कांठ जिला मुरादाबाद को गंगनहर रुड़की हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त पर ₹15000 का इनाम घोषित था…कोतवाली काशीपुर द्वारा अभी तक इनामी करीब ₹200000 के घोषित कुल 8 अभियुक्तों में से सभी आठों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement