



देहरादून को मिला नया DM, IAS आशीष चौहान संभालेंगे जिम्मेदारी
आईएएस लिष्ट

Pcs लिष्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशों पर जारी तबादला सूची में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
इस फेरबदल में आईएएस आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस विनय शंकर पांडे को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ उत्तराखंड सिविल एविएशन मैनेजमेंट अथॉरिटी के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस नमामि बंसल को नगर आयुक्त देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव विद्यालय शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आईएएस आनंद स्वरूप को गढ़वाल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं आईएएस आलोक शर्मा को देहरादून का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। शासन के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

