देवभूमि व्यापार मंडल किच्छा ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन, कहा सरकारी पैसों का हो रहा है दुरुपयोग

किच्छा: आज किच्छा में देवभूमि व्यापार मंडल के तत्वाधान में एक पत्र किच्छा एसडीएम को सौंपा गया जिसमें यह बताया गया कि किच्छा के मेन मार्ग में जो यह सड़क पड़ रही है उसकी कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि वह सड़क पूर्ण रूप से पहले ही सही है, अतः सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है जो की निंदा के योग्य है। जिन जगहों में रोड टूटी हुई है उस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है, अपनी बात को रखते हुए उन्होंने एसडीएम महोदय से कहा कि इस पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए और जहां पर रोड टूटी हुई हैं उन्हीं रोड़ों पर काम किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement