चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेंG-20कार्यक्रम के अंतर्गत पारस्परिक सहयोग नामक परिचर्चा का आयोजन किया गया

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेंG-20कार्यक्रम के अंतर्गत पारस्परिक सहयोग नामक परिचर्चा का आयोजन किया गया

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में G-20 जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बी0एड0 विभाग द्वारा G-20 देशों में विभिन्न मुद्दों हेतु पारस्परिक सहयोग नामक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें बी0एड0 प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राध्यापिकाओं ने जैविक खेती द्वारा आत्म निर्भरता, नवीकरणीय ऊर्जा नये आयाम, पर्यावरण संरक्षण, G-20 देशों के साथ भारत की नाॅलेज शेयरिंग आदि मुद्दों पर परिचर्चा में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के आरम्भ में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ0 रमा अरोरा द्वारा G-20 की कार्य प्रणाली के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त जी ने G-20 की जागरूकता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्म चिन्तन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन बी0एड0 विभाग की प्रवक्ता श्रीमती शालिनी सिंह जी ने किया। इस अवसर पर बी0एड0 विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement