उमा वात्सल्य ने कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सचिव बनाने पर असहमति जताई

उमा वात्सल्य ने कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सचिव बनाने पर असहमति जताई

 

 

महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य ने महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में खुद को सचिव बनाये जाने पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं। लेकिन एकाएक उन्हें सचिव बनाने का फैसले से उन्हें आश्चर्य हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अपनी असहमति प्रदेश नेतृत्व से जता चुकी हैं। श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि वह प्रदेश सचिव पद स्वीकार नहीं करेंगी। वरिष्ठ पदों पर रहने के बाद सचिव पद उनके लिए पार्टी में उनका डिमोशन है। वहीं उन्होंने नगर अध्यक्ष बनाई गई पूजा सिंह को भी एक नया और अनजान चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि काशीपुर नगर के कांग्रेसियों ने यह नाम पहली बार सुना है। अधिकांश महिला कांग्रेस नेता पूजा सिंह को जानती नहीं हैं।

श्रीमती वात्सल्य ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह कांग्रेस परिवार से हैं और उनकी निष्ठा हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रति रही है। वह सदैव कांग्रेस में रही हैं। उन्होंने आशा जताई कि कांग्रेस नेतृत्व उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उचित निर्णय करेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement