Homeउत्तराखंडदिनेशपुर पुलिस व ANTF रुद्रपुर द्वारा 01 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम...

दिनेशपुर पुलिस व ANTF रुद्रपुर द्वारा 01 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

दिनेशपुर पुलिस व ANTF रुद्रपुर द्वारा 01 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसपी नगर एवम क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं पन्तनगर के कुशल निर्देशन मे प्रभारी एएनटीएफ उधम सिंह नगर व थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना दिनेशपुर पुलिस एवं ANTF टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए कल दिनांक 08.03.2024 की रात्रि मे लोकसभा सामान्य निवार्चन के दृष्टिगत चेकिग के दौरान जाफरपुर रोड पर अग्रेजी शराब के ठेके के पास से अभियुक्त गण 1. अमरजीत सिंह S/O जोगेन्द्र सिंह, 2. जुझार सिंह S/O जोगेन्द्र सिंह निवासीगण वार्ड नं0 3 दिनेशपुरथाना दिनेशपुर उधम सिह नगर को 01 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम मय मोटर साईकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर –UK-06 AX-3715 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान उक्त बरामदा अफीम बदायू के रहने वाले प्रेम उर्फ बंटी से खरीदना बताया गया है।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना दिनेशपुर मे मुकदमा FIR NO-68/2024 U/S 8/18/60 NDPS ACT पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-

1-अमरजीत सिंह S/O जोगेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं0 3 दिनेशपुर थाना दिनेशपुर उधम सिह नगर।

2- जुझार सिंह S/O जोगेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं0 3 दिनेशपुर थाना दिनेशपुर उधम सिह नगर।

बरामदा माल का विवरण
👉 1 किलो 20 ग्राम अफीम
👉 मोटर साईकिल स्पलैण्डर रजिस्ट्रेशन नम्बर –UK-06 AX-3715

आपराधिक इतिहास-
अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!