- Join Our Whatsapp Group -
Home उत्तराखंड उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ रहा है असंतोष, हाईकमान तक पहुंचा मामला; बढ़ती...

उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ रहा है असंतोष, हाईकमान तक पहुंचा मामला; बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह लेंगे पर्यवेक्षक

वसुन्धरा दीप डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश संगठन और प्रभारी वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के अंदरूनी परिस्थितियों की जानकारी पार्टी हाईकमान को पहुंचा दी है। पार्टी में समन्वय बनाने और बढ़ते असंतोष को थामने को पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश में शीघ्र पर्यवेक्षक भेजे जा सकते हैं।
पर्यवेक्षक पार्टी के भीतर बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह भी लेंगे। प्रदेश में बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में पार्टी नेताओं के बीच दूरियां कम होने के स्थान पर बढ़ी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश संगठन और विधानमंडल दल में किए गए परिवर्तन के बाद भी असंतोष थम नहीं पाया है।
लंबे समय से नाराज चल रहे नेता गाहे-बगाहे प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश प्रभारी को निशाने पर ले रहे हैं। हाल ही में किच्छा से विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी की भूमिका पर प्रश्न खड़े कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम विधायक मदन बिष्ट का भी जुड़ चुका है। उन्होंने भी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश प्रभारी को नहीं हटाने के पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर सवाल दागे।
यही नहीं उन्होंने अवैध रूप से मजार हटाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान का समर्थन कर पार्टी को असहज कर दिया। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारने की है।
पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश की पांच में से एक भी सीट नसीब नहीं हो पाई है। लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव भी होने हैं। इन दोनों ही चुनाव से पहले पार्टी के भीतर जिस प्रकार बयानबाजी का दौर चल रहा है, उससे मुश्किलें बढ़ना तय है।
उधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने उनके भाजपा में सम्मिलित होने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चलाई जा रही चर्चाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो इस तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, भाजपा में सम्मिलित होने को लेकर पहले वे अपना मंतव्य स्पष्ट करें। इस तरह का अनर्गल प्रलाप नहीं किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस प्रकार की चर्चाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप मढ़ा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता     काशीपुर। देश को नया संसद भवन मिल चुका है।...

पूर्व विधायक ठुकराल की मौजूदगी में राम दरबार व राधा कृष्ण की मूर्तियां हुई स्थापित

मनोकामना सिद्धेश्वर मंदिर मैं देव होम्स इको फेस 6 वार्ड नंबर 16 बगवाड़ा संपूर्ण देव होम्स इकोफ्रेश सिक्स की कॉलोनी वासियों की ओर से...

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन 

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन   रुद्रपुर।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सरकारी भूमि से धर्म विशेष...

जेसीज में शार्क टैंक फेम श्रेयान डागा के द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप पर एक विशेष सत्र का आयोजन

रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में "ऑन लाइन लाइव लर्निंग कंपनी " के सह संस्थापक श्री श्रेयान डागा के द्वारा विद्यार्थियों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप...
Related News

वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा ने चंडीगढ़ से काठमांडू जा रही साइकिल यात्रा में शामिल बच्चों का किया स्वागत

वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा ने चंडीगढ़ से काठमांडू जा रही साइकिल यात्रा में शामिल बच्चों का किया स्वागत काशीपुर। भवन विद्यालय चंडीगढ़ का एडवेंचर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!