रुद्रपुर। जिला मजिस्ट्रेट एंव जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने संयुक्त रूप से शहर के डीडी चौक से शुरू कर आवास विकास रिंग रोड होते हुए नैनीताल हाइवे होते हुए शहर में फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनपद के अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च किया जायेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस व एसएसबी ने निकाला शहर में फ्लैग मार्च




