जिला बार एसोसिएशन चुनाव : 481 अधिवक्ता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, देर शाम तक आएगा परिणाम

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान प्रातः 9 बजे से शुरू हुआ, जोकि दोपहर 3 बजे तक चलेगा। चुनाव में सात पदों पर उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें अध्यक्ष व सचिव पद पर कांटे की टक्कर देखी जा रही है। अध्यक्ष पद एम.पी. तिवारी व वीरेंद्र कुमार गोस्वामी आमने सामने हैं। वहीं सचिव पद पर सर्वेश कुमार सिंह व सुशीला मेहता बिष्ट में कांटे की टक्कर है। वहीं उपसचिव, लेखा परीक्षक, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष पर भी प्रत्याशी आमने सामने हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement