रुद्रपुर। जनपदीय विज्ञान महोत्सव – 2022, जिला विज्ञान समन्वयक प्रेम चन्द्र (प्रवक्ता रसायन) के नेतृत्व में आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कालेज रुद्रपुर में 9 व 10 नवम्बर 2022 को समपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र आर्य, संयोजक डी.एस. पाण्डे (प्रधानाचार्य आ.ना.झा.इ.का. रुद्रपुर) रहे।
दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव 2022 के समापन समारोह में 10 नवम्बर को मुख्य अतिथि रामपाल सिंह (महापौर, नगर निगम रुद्रपुर), विशिष्ट अतिथि उत्तम दत्ता (बी.जे.पी. नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष), चन्द्रसेन कोली, निर्णायक मण्डल – आर. एस. होल्कर, चन्द्रभान पाली, माधवेन्द्र सारस्वत, अरविन्द कुमार मिश्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, गहलोत जी, अशोक कुमार वर्मा, एन.एन. वर्मा, भरत सिंह, एस.एस. पाण्डे, सीमा त्रिवेदी, बृजेश उप्रेती, ओ. पी. वर्मा, उपस्थित रहे। महोत्सव में विभिन्न ब्लाकों के 250 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रोजेक्ट, ड्रामा आदि का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिमा का आंध्र उत्कृष्ट नमूना प्रस्तुत किया। विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान श्री गुरुनानक इंटर कालेज तपेड़ा नानकमत्ता सितारगंज को प्राप्त हुआ। विज्ञान मेला में कुमारी हर्षिता देवराड़ी, कुमारी कनिका ठाकुर रामगाँव न. वि. खटीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों में छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान कशिश राना, प्रिया चौरसिया, संध्या, रिया, महिमा, खुशबू, अजू शर्मा आदि ने प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि द्वारा सभी बाल वैज्ञानिकों को मेडल, स्मृति चिन्ह तथा सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान महोत्सव के उद्देश्यों के बारे में बताया गया व शुभकामनाएँ दी गईं। प्रधानाचार्य श्री पाण्डे द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संचालन गिरीश शर्मा, ब्लाक विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी, भोजन व्यवस्था यतेन्द्र सिंह यादव, कृष्णराम, भरत मिश्रा द्वारा की गई। विभिन्न ब्लाक से आए ब्लॉक समन्वयक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।