-->

हल्द्वानी में स्कूलों और बुक सेलरो की मनमानी पर डीएम सख्त 

खबरे शेयर करे -

हल्द्वानी में स्कूलों और बुक सेलरो की मनमानी पर डीएम सख्त

 

कई स्कूलों और बुक सेलरों की नोटिस जारी

 

हल्द्वानी में स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का सख्त है डीएम ललित मोहन रयाल के दखल देने के बाद में 46 निजी स्कूलों और बुक सेलरों के गठजोड़ समेत विभिन्न अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने एक्शन करते हुए स्कूल और बुक सेलरो को 3 दिन में जवाब देने को कहा है जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के क्रम में प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई करने के बाद बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ का खुलासा होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है, जांच के दौरान सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था

कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने को कहा गया

सीईओ द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 11 अप्रैल 2026 तक शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दे , यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया तो स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता पर कार्यवाही की जाएगी


खबरे शेयर करे -