डॉ.उषा नरेंद्र जैन को मिला फीमेल ट्रेनर ऑफ द ईयर का अवार्ड

डायरेक्ट सेलिंग टुडे पुरस्कार 2023 का आयोजन दिल्ली के डॉ.भीमराव अंबेडकर नेशनल सेंटर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में
प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में श्री शीर्ष चंद्र अग्रवाल पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी, और श्री हेम पांडे पूर्व आईएएस सचिव, उपभोक्ता मामले, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भारत सरकार की तरफ से डॉ.उषा नरेंद्र जैन को फीमेल ट्रेनर ऑफ द ईयर का खिताब देकर सम्मानित किया।
विदित है कि डॉ.उषा नरेंद्र जैन जो महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति की अध्यक्ष
और एनसीडब्लूडीसी की उत्तराखंड प्रेसिडेंट हैं जो पिछले कई सालों से तन-मन धन से सामाजिक कार्यों को कर रही है। विशेषकर महिला सशक्तिकरण का कार्य उनके माध्यम से किया जा रहा है,मेंस्चुअल हाईजीन को लेकर अभी तक हजारों बहन – बेटियों को जागरूक करने का काम कर रही है और पिछले कुछ सालों से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के अंदर भी काम कर रही है,जिसमें उनके द्वारा बहुत सारी महिलाओं की स्किल बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। जिस तरह आज कल सब तरफ बेरोजगारी मुंह खोले खड़ी है इस विकट समय में वो देश की 50 प्रतिशत आबादी में शामिल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर काम कर रही है। इन कार्यों के लिए अभी तक डॉ.उषा नरेंद्र जैन को 90 से ज्यादा नेशनल व इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके है।
आगे भी उन्होंने बहुत बड़ा लक्ष्य लिया है।
डायरेक्ट सेलिंग टुडे ने डॉ.उषा नरेंद्र जैन को शुभकामनाएं दी और कहा आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण वास्तव में सराहनीय है।और आप आगे भी इसी तरह से इस इंडस्ट्री के माध्यम से लोगो को आत्म निर्भर बनाती रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement