नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी

 

काशीपुर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुण्डेश्वरी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी विपिन चन्द्र भट्ट पुत्र स्व. गौरी दत्त भट्ट ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि उनके परिचित फ्रैंड कालोनी रामनगर निवासी शंकर सिंह रावत ने उन्हें बताया कि मेरे प्रधानमंत्री के खास आदमियों के साथ सम्बन्ध हैं। मैं किसी की भी नौकरी लगवा सकता हूं। इस समय उत्तराखण्ड वन विभाग में वन क्षेत्राधिकारी के पदों की भर्ती होने वाली है। यदि कोई तुम्हारे पहचान का व्यक्ति है तो मैं उसकी नौकरी लगवा दूंगा। रिटायर्ड फौजी के मुताबिक, उनका लड़का बीटेक किये हुए है। बेरोजगार है। इसलिए मैंने उससे कहा कि मेरे लड़के को लगवा दो। इस पर शंकर सिंह ने कहा कि 18 लाख रुपये लगेंगे लेकिन तुम मेरे परिचित हो तो मैं 15 लाख रुपये में तुम्हारे लड़के की नौकरी लगवा दूंगा। सितम्बर 2021 को शंकर ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि भर्ती की कार्यवाही शुरू होने वाली है, तुम 2 लाख रूपये लेकर आओ। मैं दो-चार दिन के बाद शंकर के घर गया और उसके सल्ट में होने के कारण शंकर के कहने पर उसके लड़के को दे दिये। उसके बाद शंकर बार-बार फोन करने लगा कि बाकी रुपये शीघ्र भेजो। कहने लगा कि जब परीक्षा होगी तो रुपये देने पड़ेंगे। मैंने विभिन्न माध्यम से 6, 65,000/-रूपये शंकर सिंह रावत को दे दिये लेकिन उसने मेरे पुत्र की नौकरी नहीं लगवाई। बार-बार तकादा करने पर 15 हजार रुपये मेरे पुत्र के बैंक खाते में तथा 20 हजार रुपये मेरे बैंक खाते में बमुश्किल डाले। 6,30,000 रुपये अभी भी उस पर बकाया हैं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शंकर सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement