जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मुकदमा कायम

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मुकदमा कायम

काशीपुर। घर में घुसकर मारपीट व गालीगलौच कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। पुलिस को दी तहरीर में वीरेन्द्र सिंह निवासी जुड़का नंबर-दो, कुण्डेश्वरी ने कहा कि बीती 5 जून की सायं करीब 6:00 बजे गुरवंश सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह व जोगेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी जुड़का नंबर-दो ने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली को बहुत तेज रफ्तार से मोड़ा जिससे वहाँ खेल रहे गांव के बच्चों के साथ ही वह अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल बाल बचे। आरोप है कि ट्रैक्टर धीरे चलाने को कहने पर दोनों जातिसूचक शब्दों के साथ गालीगलौच करने लगे। विरोध करने पर उक्त दोनों मुझे जान से मारने की नीयत से कृपाण व ट्रैक्टर में रखा हाशिया व सरियों से मुझे मारने लगे, जिससे मुझे सिर, कमर व सीने में गंभीर चोटें आईं। इसने बचने के लिए घर की ओर दौड़ा तो ये मुझे घर में घुसकर भी मारने लगे। चीख-पुकार सुनकर मेरी पत्नी व मेरे भाई जितेंद्र ने मुझे बचाने का प्रयास किया तो मेरी पत्नी के भी पेट पर गुरुवंश सिंह ने लात मारकर गिरा दिया। शोर-शराबा सुनकर पास गांव बहुत सारे लोग आ गए जिनके आने से ये लोग भाग गए। यदि गाँव के लोग नहीं आते तो ये मुझे जान से मारे बगैर नहीं छोड़ते। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा कायम किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement