Homeउत्तराखंडजेसीज स्कूल में मनाया गया धूमधाम से दशहरा पर्व (चेतना में राम...

जेसीज स्कूल में मनाया गया धूमधाम से दशहरा पर्व (चेतना में राम )

Spread the love

जेसीज स्कूल में मनाया गया धूमधाम से दशहरा पर्व (चेतना में राम )

 

जेसीज पब्लिक स्कूल के सभागार में रामलीला मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० पंकज कुमार शुक्ला, जेसीज पब्लिक स्कूल के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, जे०पी०एस० के डायरेक्टर श्री सुधांशु पन्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा, प्रारम्भिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका, समन्वयक महोदया आदि ने सरस्वती माँ के समक्ष सामूहिक रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 

शिक्षकगण ने अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा, कुम्भकर्ण, मेघनाद एवं रावण वध का किरदार निभाया। अतिथिगण ने रामलीला मंचन की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं विद्यार्थियों की करतल ध्वनि से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया और रामलीला जीवंत मंचन ने सबका मन मोह लिया।

 

सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए अतिथि महोदय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार बहुत जरूरी हैं। शिक्षा बिना संस्कार के अधूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि रावण परम ज्ञानी होने के बावजूद भी अवगुणों के कारण विनाश को प्राप्त हुआ। महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस भौतिक युग में अध्यापकगण द्वारा भारतीय संस्कृति को उजागर करने वाले कार्यक्रय “चेतना के राम कार्यक्रम की सराहना की तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर श्री सुधांशु पन्त ने विद्यार्थियों को इस पर्व के महत्व के विषय में बताया कि विदेशों में भी दशहरा पर्व मनाया जाने लगा है एवं प्रत्येक प्रान्त में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दशहरे की शुभकामनाएँ दी साथ ही इस अभूतपूर्व कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए समस्त अध्यापकगण का आभार व्यक्त किया।

 


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!