विद्युत विभाग की टीम ने एक घर में कटिया डालकर की जा रही विद्युत चोरी पकड़ी

विद्युत विभाग की टीम ने एक घर में कटिया डालकर की जा रही विद्युत चोरी पकड़ी

काशीपुर। विद्युत विभाग की टीम ने एक घर में कटिया डालकर की जा रही विद्युत चोरी पकड़ ली। विद्युत चोरी के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पॉवर कार्पोरेशन के एसडीओ पंकज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि 10 अक्तूबर को उन्होंने कुंडेश्वरी क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ढकिया नंबर-एक में दीपक पुत्र प्रेम सिंह के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement