सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोला

सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोला

 

एचआर हेड और लेखा प्रभारी पर मनमानी और कमीशनखोरी के आरोप लगाये

 

प्रबंधन पर वादा खिलाफी का भी लगाया आरोप

 

 

लालकुंआ सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है कर्मचारी नेताओ ने एचआर हेड और लेखा प्रभारी पर भ्रष्टाचार बढ़ाने के साथ ही कमीशन खोरी का भी आरोप लगाया

 

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल परिसर में मई दिवस के मौके पर कर्मचारियों ने प्रबंधन के कुछ अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और मिल के उच्च अधिकारियों से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की

श्रमिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित सभा मे संघ के अध्यक्ष ए के त्यागी ने मिल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा की मिल प्रबंधन अपने हितलाभ के लिये कर्मचारियों का शोषण करने में लगा हुआ है उनका कहना है की मिल प्रबंधन अपने चहेते को लाभ देने में लगा हुआ है जिसके चलते मिल घाटे की और जा रही है उनका आरोप है की मिल में कमीशन खोरी के चलते डुप्लीकेट बेयरिंग लगा दिया गया जिसके चलते मिल सही तरीके से नही चल रही है

अध्यक्ष त्यागी का कहना हैं की मिल में एचआर हेड और लेखा प्रभारी संजय धानुका अपनी मनमानी कर रहे है और अपने चहेतो को लाभ देने के चलते भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी को बढ़ावा दे रहे हैं उनका कहना है की कर्मचारियों से वार्तालाप के बाद भी ठेका कर्मचारियों को केजुवल नही किया जा रहा है साथ ही मिल प्रबंधन यूनियनो में फुट डाल कर अपना हित साधने में लगें हुए है साथ ही उन्होंने अधिकारियों पर शराब पीकर कार्यालय में आने का भी आरोप लगाया उनका कहना है की मिल उनकी माँ है जिसे वो बर्बाद नही होने देंगे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement