प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने जाना विधायक तिलकराज बेहड़ व उनके पुत्र का हाल

प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल जो कि जाने-माने गायक हैं तथा अपने गाये भजनों के द्वारा बहुत ही कम समय में विश्व विख्यात हो गये है तथा उनके द्वारा गाए गए हिंदू भजनों के लिए जाने जाते हैं।

पिछले साल उनका जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे नाम से भजन काफी लोगों ने पसंद किया था।

वे काफी समय से किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के परिवार से व्यक्तिगत संबंध रखते हैं तथा उनके छोटे पुत्र सौरभ बेहड को अपना छोटा भाई मानते हैं, आज उन्होंहे वीडियो कॉल के जरिए किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ तथा सौरव बेहड का हालचाल जाना, विधायक तिलकराज बेहड़ जिनकी किडनी का प्रत्यारोपण गत दिनों में हुआ था तथा उनके छोटे पुत्र सौरव बेहड ने उन्हें किडनी दी थी दोनों ही इस समय दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, इसी कारण हाल चाल पूछने के लिए कन्हैया मित्तल ने उन्हें वीडियो कॉल के जरिए आज बातचीत की तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंहे विधायक तिलक राज बेहड से बातचीत में कहा कि आप जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर क्षेत्र वासियों की सेवा के लिए उनके बीच जाएंगे क्योंकि बाबा का आशीर्वाद आपके साथ है।

तथा उन्होंने सौरव से बात करते हुए कहा कि उन्हें बहुत गर्व होता है कि वह सौरव को अपना छोटा भाई मानते हैं सौरव ने जो अपने पिता को किडनी दी है वह एक पिता पुत्र के रिश्ते के लिए मिसाल है, और वे जल्द ही जब दोनों स्वस्थ हो जाएंगे व्यक्तिगत रूप से मिलने आएंगे तथा उन्होंने खाटू श्याम से प्रार्थना किया कि जल्द ही बेहड अंकल जी और मेरे छोटे भाई सौरव बेहड को स्वस्थ करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement